बाराबंकी में, सरकार फुटपाथ पर रहने वाले अनाथ, दिव्यांग और मानसिक मंदित लोगों को सहारा देने की योजना बना रही है। इनकी पहचान के लिए सर्वे किया जाएगा और तहसील स्तर पर कमेटी गठित की गई है। ऐसे लोगों को…
न्यूज़रैप हिन्दुस्तानबाराबंकीबुध, 23 अक्टूबर 2024 01:11 अपराह्न
बाराबंकी। फुटपाथ पर रहने वाले अनाथ, दिव्यांग, मानसिक मंदित और निराश्रितों को सरकार सहारा देने जा रही है। इनके रहने से लेकर पोषण तक की व्यवस्था होगी। सर्वे कर ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा। तहसील स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में डीएम ने कमेटी गठित कर दी गई है। जो रोजगार के लायक है, उन्हें रोजगार दिलाया जाएगा।