दुकान का ताला तोड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Spread the love share


बेवर। कस्बा के मोहल्ला ब्रहृमनान निवासी युवक ने आरोपी पर दुकान का ताला तोड़ने का आरोप लगाया है।

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानमैनपुरीबुध, 23 अक्टूबर 2024 01:29 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

कस्बा के मोहल्ला ब्रहृमनान निवासी युवक ने आरोपी पर दुकान का ताला तोड़ने का आरोप लगाया है। बुधवार को मुकदमा दर्ज कराते हुए रिजवान आलम पुत्र अनीश आलम ने बताया कि मंगलवार सुबह मोहल्ले के ही आशिक अली पुत्र शरीफ अली ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर अपना ताला लगाने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि दुकान के किराएदार मोहम्मद नसीम उर्फ गब्बर का प्लास्टिक का सामान भी तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आशिक अली की पत्नी ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पति के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।



Source link


Spread the love share