खास बातें
पश्चिम बंगाल चुनाव में नकद जब्ती| हावड़ा, श्रीकांत शर्मा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा होते ही अवैध धन की आवाजाही को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ‘सुपर अलर्ट’ मोड में है. हावड़ा के बामनगाछी रेल यार्ड में आरपीएफ के जवानों ने फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्धों को दबोचा.
बंगाल में हवाला और नकदी के नेटवर्क का बढ़ा संदेह
इनके पास से 43,000 अमेरिकी डॉलर और 32.03 लाख रुपए बरामद हुए हैं. अमेरिकी डॉलर (US Dollar Seized) का मूल्य करीब 40 लाख रुपए है. इस तरह आरपीएफ ने कुल 72 लाख रुपए से ज्यादा की जब्ती की. आरपीएफ की इस मुस्तैदी ने चुनाव से पहले बंगाल में हवाला और अवैध नकदी के बड़े नेटवर्क का संदेह उत्पन्न कर दिया है.
बामनगाछी यार्ड में भागने की कोशिश, जवानों ने दबोचा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के वाराणसी निवासी आशीष सेठ (39) और सुमित वर्मा (23) के रूप में हुई है. दोनों 12334 डाउन विभूति एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे. लिलुआ और हावड़ा स्टेशन के बीच जब ट्रेन बामनगाछी रेल यार्ड के पास धीमी हुई, तो दोनों बैग लेकर रेल लाइन पर उतर गये. वहां तैनात जवानों ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों को भांप लिया और पीछा कर उन्हें रोक लिया. तलाशी के दौरान बैग से नोटों की गड्डियां और अमेरिकी डॉलर देख जवान भी हैरान रह गये.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आयकर विभाग के रडार पर वाराणसी कनेक्शन
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी इस मोटी रकम से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. जब्त किये गये डॉलर और भारतीय मुद्रा की कुल कीमत 72,06,340 रुपए है. आरपीएफ (Railway Protection Force) ने मामले की सूचना आयकर विभाग (अलीपुर) को दी. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुट गयीं कि क्या यह पैसा चुनाव में इस्तेमाल होने के लिए कोलकाता लाया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें : बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त
कोलकाता स्टेशन पर 28 लाख का सोना जब्त
आरपीएफ का अभियान सिर्फ हावड़ा तक ही सीमित नहीं रहा. कोलकाता रेलवे स्टेशन पर भी एक बड़ी कार्रवाई हुई. चेकिंग के दौरान दो यात्रियों को 251.51 ग्राम सोने के आभूषणों के साथ पकड़ा गया. बरामद सोने की कीमत 28,84,284 रुपए है. इन आरोपियों को भी आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ
WB Election Cash Seizure: रेलवे ने सुरक्षा कड़ी की
पूर्व रेलवे के आईजी-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमिय नंदन सिन्हा ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर निगरानी को कई गुना बढ़ा दिया गया है. उन्होंने कहा- रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा काफी पुख्ता है. किसी भी तरह की अवैध आवाजाही या प्रवेश को रोकने के लिए हमारे जवान 24 घंटे सतर्क हैं.
इसे भी पढ़ें
उत्तर बंगाल में गरजे हिमंता बिस्व सरमा, घुसपैठ, बीफ और चाय श्रमिकों पर ममता बनर्जी को घेरा