Census 2027: बिहार में स्व-गणना का शुभारंभ, डोर-स्टेप विजिट से पहले मोबाइल से करा सकते हैं अपनी गणना

Spread the love share


बिहार में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैै। दो मई प्रगणक घर-घर जाकर  मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना करेंगे। लेकिन, इससे पहले यानी 17 अप्रैल से एक नई व्यवस्था की गई। इसके तहत बिहारवासी घर बैठे ही स्व-गणना कर सकते हैं। स्व-गणना करने की अंतिम तिथि एक मई रात 12 बजे तक है। 17 अप्रैल से एक मई तक बिहारवासी अपनी गणना मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से माउस क्लिक कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यवासियों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।


ट्रेंडिंग वीडियो

Census 2027: घर बैठे किन-किन सवालों का जवाब देकर कर सकते हैं गणना, बिहार के बाहर रहने वालों के लिए क्या नियम?

स्व-गणना की सुविधा एक मई तक ही

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना सुशासन की आधारशिला है, जो आगामी वर्षों में विकास योजनाओं, नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निमायेगी। जनगणना-2027 तकनीकी दृष्टि से एक ऐतिहासिक पहल है। इसमें पहली बार पूर्णतः डिजिटल डेटा संग्रहण तथा स्व-गणना की सुविधा 17 अप्रैल से एक मई उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दो मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply