बिहार में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैै। दो मई प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना करेंगे। लेकिन, इससे पहले यानी 17 अप्रैल से एक नई व्यवस्था की गई। इसके तहत बिहारवासी घर बैठे ही स्व-गणना कर सकते हैं। स्व-गणना करने की अंतिम तिथि एक मई रात 12 बजे तक है। 17 अप्रैल से एक मई तक बिहारवासी अपनी गणना मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से माउस क्लिक कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यवासियों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।