दो करोड़ के राशि से होगा प्रखंड क्षेत्र का विकास:दो करोड़ के राशि से होगा प्रखंड क्षेत्र का विकास:दो करोड़ के राशि से होगा प्रखंड क्षेत्र का विकास:दो करो
न्यूज़रैप हिन्दुस्तानखगडि़यामंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 07:53 अपराह्न
खगड़िया, नगर संवाददाता मानसी प्रखंड के प्रमुख कार्यालय में मंगलवार को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजीव कुमार ने की। बैठक के दौरान विभिन्न पंचायतों में लगभग दो करोड़ की राशि से छठे वित्त आयोग के राशि से योजनाओं के क्रियान्वयन पर निर्णय लिया गया। इस दौरान पंद्रहवी वित्त आयोग पर भी चर्चा की गई। वही योजनाओं के क्रियान्वयन होने के बाद लंबित राशि के भुगतान पर भी निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान बीपीआरओ आनंद रंजन, प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत कुमार, मुखिया विजेन्द्र यादव, राजेश भारती, वीरन सदा, मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव, सुजीत कुमार, पंचायत सचिव राकेश कुमार, प्रमोद तिवारी के अलावा कार्यालय कर्मी निकिता कुमारी, कल्पना, खुशबू अिाद मौजूद थीं।