हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: फरीदाबाद एनआईटी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश भागना ने बड़ी जीत दर्ज की है। फागना ने इस सीट के विधायक नीरज शर्मा को भारी मतों के अंतर से मात दी है। सतीश फागना को कुल 91,918 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को कुल 56,686 वोट मिले। दोनों के बीच वोटों का अंतर लगभग 33 हजार का रहा।
हरियाणा के लिए आज बड़ा दिन है। आज विधानसभा चुनाव के नतीजे की घोषणा होने जा रही है। आज तय होगा कि प्रदेश की सत्ता की डोर किस पार्टी के हाथ में रहेगी। मतगणना के लिए इलेक्शन कमीशन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के दौरान सबसे पहले पोस्टल बैलट्स की गिनती की जाएगी। 2019 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र भड़ाना को मात दी थी। हरियाणा के विधानसभा चुनाव-2024 में कांग्रेस ने नीरज शर्मा पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। भाजपा ने यहां से सतीश फागना को टिकट दिया था। 5 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद आज परिणाम की घोषणा हो रही है। इसमें देखना दिलचस्प होगा कि यह सीट कांग्रेस की झोली में एक बार फिर जाएगी या भाजपा दांव मार ले जाएगी।
सुबह 10:10 बजे
फरीदाबाद NIT से कांग्रेस बहुत आगे, साढ़े 6 हजार का अंतर
फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा काफी आगे चल रहे हैं। शर्मा भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार फागना से साढ़े छह हजार वोटों से ज्यादा अंतर से आगे चल रहे हैं। इनेलो तीसरे नंबर पर है।
कांग्रेस-14006
सुबह 9:45 बजे
फरीदाबाद NIT से कांग्रेस के नीरज शर्मा 1 हजार वोट से आगे
कांग्रेस- 4154
सुबह 8:35 बजे
Haryana election results live: हरियाणा के रूझानों में कांग्रेस आगे
हरियाणा विधानसभा चुनाव के रूझानों में कांग्रेस आगे निकल रही है। कांग्रेस 25 से ज्यादा सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है।
8:00 बजे
फ़रीदाबाद चुनाव परिणाम 2024: फरीदाबाद एनआईटी में वोटों की गिनती शुरू
हरियाणा के साथ ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कुछ देर में रूझान आने शुरू हो जाएंगे। पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जाएगी, इसके बाद ईवीएम वोटों की गिनती की जाएगी।
पिछले 3 विधानसभा चुनावों का हाल
पिछले तीन विधानसभा चुनावों से यहां एक पैटर्न देखने को मिला है कि कोई भी प्रत्याशी इस सीट से दोबार नहीं जीता। 2009 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पंडित शिवचरण लाल शर्मा विधायक बने थे। 2014 में हुए अगले चुनावों में इनेलो प्रत्याशी नागेंदर भड़ाना विधायक बने। 2019 के चुनावों में नागेंदर भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे लेकिन चुनाव हार गए। कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने उन्हें लगभग 3 हजार वोटों के मामूली अंतर से हराया था। पिछले तीन चुनावों का इतिहास यही बताता है कि इस सीट पर कोई भी दोबारा नहीं जीता है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्यशी और वर्तमान विधायक नीरज शर्मा इस क्रम को तोड़ पाएंगे या नहीं, आज के परिणाम तय कर देंगे।