6.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर अरेस्ट: पुलिस को देखकर छिपने लगा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज – Hanumangarh News

Spread the love share



पुलिस ने गश्त के दौरान 6.5 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।

हनुमानगढ़ की नोहर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 6.5 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्कर से पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से अंजाम दिया है। मामले में आगे की जांच

.

नोहर थानाप्रभारी ईश्वरानंद शर्मा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत एक कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। वे टीम सहित थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक आता हुआ नजर आया। जिसके बाद युवक ने पुलिस टीम को देख छिपने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने युवक को पकड़कर तलाशी ली। युवक के पास 6.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। नोहर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर अवैध हेरोइन को जब्त कर लिया। पकड़े गए युवक की पुलिस पूछताछ में पहचान बलदेव सिंह (34) पुत्र रामस्वरूप रैगर निवासी वार्ड 22 बासमंद जिला हिसार के रूप में हुई। पुलिस ने युवक बलदेव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच फेफाना थानाधिकारी विजेंद्र शर्मा को सौंपी गई है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल एनडीपीएस एक्ट में की गई कार्रवाई में नोहर थानाप्रभारी ईश्वरानंद शर्मा, एएसआई खेमराज, कॉन्स्टेबल कालूराम, कुलदीप, सुरेश कुमार और डीएसटी टीम नोहर शामिल रहे।



Source link


Spread the love share