पोरबंदर में हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत, देखें वीडियो | Porbandar Helicopter Crash Video

Spread the love share



Porbandar Helicopter Crash : गुजरात के पोरबंदर में बड़ा हादसा रविवार को हुआ. यहां कोस्टगार्ड के एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. पोरबंदर स्थित कोस्ट गार्ड एयर एन्क्लेव में एक हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते समय टेक्निकल फॉल्ट आने की वजह से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में दो पायलट समेत कुल पांच लोग सवार थे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद संबंधित विभागों ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है.

दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया जा रहा है. Smriti Sharma (@SmritiSharma_) नाम के एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है. यूजर ने दावा किया है कि वीडियो हादसे का है. देखें वीडियो



Source link


Spread the love share