वाराणसी के इन इलाकों में आज तीन घंटे बत्ती गुल: विद्युत उपकेंद्रों की बढ़ाई जा रही क्षमता, 588 करोड़ से काशी में हो रहा विद्युत व्यवस्था में सुधार – Varanasi News

Spread the love share



आज वाराणसी के कई इलाकों में विद्युत कटौती

वाराणसी में विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए 588 करोड़ स्वीकृत हुआ। इस धनराशि उपयोग विद्युत उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि, नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही जर्जर तारों को बदलने का प्रस्ताव है।

तरना उप -आक्षेपक से आज दो घंटे कटौती

33/11 तरना उपकेंद्र के 11 केवी भवानीपुर, शिवपुर, पिसौर, सती माता, हाइवे और पार्वती मिल फीडर पर मरम्मत कार्य होने के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

दो दिन तीन घंटे इन इलाकों में आपूर्ति रहेगी बाधित

हरहुआ विद्युत उपकेंद्र 33/11 की क्षमता में विद्युत विभाग वृद्धि कर रहा है। केबलिंग और बसबर गैंटरी का कार्य होना है। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी से संबंधित इलाके हरहुआ, बड़ागांव, मोहनपुर, कोइराजपुर, अहरक, अकेलवा, उत्कर्ष बैंक एवं साईं गांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। यहां दो दिन बिजली कटौती की जाएगी।

बदले जाएंगे 2000 ट्रांसफार्मर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए 588 करोड़ रूपये स्वीकृत हुए हैं। इस धनराशि से वाराणसी में लगभग 02 हजार ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। 10 नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होगा। जर्जर हो चुके लगभग 250 किलोमीटर लंबे विद्युत तारों के स्थान पर नए तार लगाए जाएंगे। जनपद में आज भी कई इलाकों में बांस बल्ली के सहारे विद्युत तार गांवों में गुजरे हैं। सर्वे के बाद ऐसे स्थानों पर विद्युत पोल लगाए जाएंगे।



Source link


Spread the love share