रोजगार के लिए खुद को बनाएं हुंनरमंद

Spread the love share


रोजगार के लिए खुद को हुनरमंद बनाएं

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानभदोहीबुध, 23 अक्टूबर 2024 08:22 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

लालानगर, हिन्दुस्तान संवाद। गोपीगंज थाना क्षेत्र के ओम उच्च शिक्षा संस्थान छतमी में बुधवार को कौशल और कैरियर के विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को कैरियर बनाने के बारे में टिप्स दिए गए। महाराष्ट्र के पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पुणे के रूपक मिगलानी (सीए) अंकित सिंह ने छात्रों को नौकरी के क्षेत्र में बढ़ती हुई प्रतियोगिता के बार में बताया गया। कहा कि प्रवेश परीक्षाओं में योग्यता निर्माण की आवश्यकता होती है। आज का दौर आधुनिक एवं संचार क्रांति वाला है। ऐसे में नौकरी एवं कारोबार के लिए अपडेट रहना जरूरी है। कौशल जिसके अंदर है, उसकी डिमांड बाजार में है। खुद को हुनरमंद बनाएं। इस मौके पर प्रबंधक डा. अभय मिश्रा, डा. एसके ओझा, सुनील पांडेय, हिमांशु मौर्य, रत्नाकर पाठक, विनीत, अमित, प्रमोद, देवेंद्र, संजय आदि रहे।



Source link


Spread the love share