माखन चोरी का मंचन देख मंत्रमुग्ध हो गए दर्शक

Spread the love share


23 एसआईडीडी 01: भवानीगंज कस्बे में मंगलवार की रात रासलीला में कलाकारों ने राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी निकाली

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानसिद्धार्थबुध, 23 अक्टूबर 2024 09:23 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

भवानीगंज। हिन्दुस्तान संवाद भवानीगंज कस्बे के हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे रुद्र चंडी महायज्ञ के दौरान आयोजित रासलीला में मंगलवार की रात कलाकारों ने प्रभु श्रीकृष्ण के माखनचोरी का मनोहारी मंचन किया। मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

कलाकारों ने दिखाया कि प्रभु श्रीकृष्ण कैसे गोपियों के घर जाकर माखन चुराया करते थे। कान्हा के माखन चुराने की शिकायत लेकर पहुंची गोपियों का मंचन सबसे आनंददायक रहा। वहीं प्रवचन के दौरान कथावाचक मनीष त्रिपाठी ने प्रभु श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई। कथा सुन श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर दिलीप शरण, अनिल सोनी, विनोद कौशल, अशोक मिश्र, अनिल आग्रहरि, हरीराम सोनी, राहुल सोनी, संतोष कौशल आदि मौजूद रहे।



Source link


Spread the love share