बहराइच-कोटेदार संघ के अध्यक्ष बने कृष्ण मुरारी

Spread the love share


बहराइच में फखरपुर ब्लॉक सभागार में एक बैठक हुई, जिसमें कृष्ण मुरारी त्रिपाठी को ब्लॉक कोटेदार संघ का अध्यक्ष चुना गया। उदय भान सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदों पर विनोद कुमार, करीम अहमद,…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानबहराइचबुध, 23 अक्टूबर 2024 05:32 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

बहराइच, संवाददाता। फखरपुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कृष्ण मुरारी त्रिपाठी को ब्लॉक कोटेदार संघ का अध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय भान सिंह बनाए गए। बैठक में सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष विनोद कुमार, करीम अहमद आनंद पांडे, अजय सिंह, महामंत्री अमरेश पांडे, राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष बदरुद्दीन, मीडिया प्रभारी राम आधार को चुना गया। संगठन की अध्यक्षता की अगुवाई ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह उर्फ मुन्ना सीताराम पाण्डेय ने की। जिसमें कोटेदारों के रास्ते में आने वाली अड़चनों के बारे में चर्चा हुई। उसका समाधान निकालने के लिए किए रणनीति तय हुई। बैठक में कोटेदार पुत्तीलाल, शैलेश कुमार, बाबू राम सिंह, शिव कुमार, किस्मत उल बेगम, मूलचंद पाठक, संदीप सिंह, शिवरात्रि, सुरेश कुमार, राम अवतार, कौसरा बेगम, कुलदीप कुमार, मोहम्मद जहूर, कविता मिश्रा, राजकुमार, सत्य प्रकाश, मंजू देवी आदि कोटेदार मौजूद रहे।



Source link


Spread the love share