बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 109 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों पर सख्त कार्रवाई की है। इन सभी का नो वर्क, नो पे के तहत अनुपस्थित दिनों का वेतन रोक दिया गया है। कार्रवाई की
.
बीएसए ने बताया कि जिला और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स, बीईओ और डीसी द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से स्कूलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ये कार्मिक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उनकी उपस्थिति का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज है।
बीएसए मनीष कुमार सिंह ने अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्तियों को सात कार्य दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई होगी।
रजिस्टर पर नहीं अंकित था विवरण संबंधित प्रधानाध्यापकों को यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ उन्होंने पहले क्या कदम उठाए। यदि अनुपस्थित कार्मिक मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत अवकाश पर थे, तो इसका विवरण विद्यालय रजिस्टर में रिफरेंस नंबर सहित क्यों नहीं अंकित किया गया?
बीएसए का सख्त रुख बीएसए ने स्पष्ट किया कि बिना कारण अनुपस्थित रहने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जाएगा। शिक्षकों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी समझने और विद्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।