बेगूसराय में ट्रक ने बाइक सवार किशोर को रौंदा, मौत: बाइक मैकेनिक का काम सीख रहा था, घर से किसी काम के सिलसिले में निकला था – Begusarai News

Spread the love share




बेगूसराय में मंगलवार की रात सड़क हादसा हो गया। 14 चक्का ट्रक ने बाइक सवार 17 साल के किशोर को रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा बाजार के रहने वाले मो. इसराफिल का बेटा मो. अमानत (17) है। जो बाइक मैकेनिक काम सिख रहा था। घर से किसी काम से निकला था। अमानत बाइक से किसी काम के लिए निकला था, तभी ट्रक से टक्कर हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। बाइक मैकेनिक का काम सिख रहा था चचेरे भाई फिरोज ने बताया कि अमानत अभी महज 17 साल का था और भविष्य संवारने के लिए काम सीख रहा था। वह अपने परिवार का सहारा बनने की कोशिश में जुटा था। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आज लाश का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर भारी वाहनों की रफ्तार अनियंत्रित रहती है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply