मुसाफिरखाना। वन विभाग के बीट प्रभारी किशनी थाना शुकुलबाजार अशफाक अहमद ने जगदीशपुर
न्यूज़रैप हिन्दुस्तानगौरीगंजबुध, 23 अक्टूबर 2024 12:46 अपराह्न
मुसाफिरखाना। वन विभाग के बीट प्रभारी किशनी थाना शुकुलबाजार अशफाक अहमद ने जगदीशपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उन्हें मड़वा में अवैध रूप से बिना परमिट पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच करने पर पांच पेड़ काटा गया पाया गया। मौके से लकड़ी गायब थी। पूछताछ करने पर पता चला कि पेड़ मालिक इश्तियाक निवासी जालिम मल्लाहन का पुरवा मड़वा, थाना जगदीशपुर ने ठेकेदार चिल्लीम निवासी तकिया मजरे मऊ अतवारा के हाथ पेड़ बेचा था। जगदीशपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है।