पीलीभीत टाइगर रिजर्व इस बार 6 नवंबर को खुलने जा रहा है, जो कि अपने तय समय से पहले है। नई सुविधाएं जैसे नए गेट, काउंटर, और हैंगिंग कैंटीन तैयार हैं। चूका और जंगल सफारी की बुकिंग गुरुवार से शुरू होगी,…
पिछली बार 15 जून के बजाए 25 जून को बंद हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दरवाजे इस बार अपने तय वक्त से नौ दिन पहले सैलानियों के लिए खुल जाएंगे। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है इस बार नए गेट और काउंटर समेत कैंटीन सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। चूका और जंगल सफारी समेत गेस्ट हाउस आदि की बुकिंग गुरुवार से शुरू कराने की तैयारी की गई है। अमूमन हर बार ही 15 नवंबर को शुरू होने वाली पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र शुरू करने के लिए विभागीय तैयारियों की रिपोर्ट पिछले दिनों रविवार को पीटीआर से भेजी गई थी। उसी वक्त यह तय हो गया था कि पर्यटन सत्र अपने तय वक्त से पहले शुरू होगा। पर इसे एक नवंबर या पांच नवंबर को माना जा रहा था। हांलाकि अधिकारियों ने निर्णय किया है कि अब एक या पांच नहीं बल्कि छह नवंबर से पर्यटन सत्र को शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रह है कि इस सत्र में भी पीटीआर सैलानियों के आंकड़ों को लेकर एक नई इबारत लिखेगा।
हैंगिंग कैंटीन इस बार क्रेजी करेगी
विख्यात हो चुके चूका इको टूरिज्म स्पॉट पर हैंगिग कैंटीन इस बार शुरू कर दी जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अबकी यहां वैकल्पिक नहीं बल्कि सुव्यवस्था खान पान को लेकर रहेगी। दो मंजिला कैंटीन यहां के लुक को और बढ़ाएगी। इसके संचालन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
मुस्तफाबाद गेट भी होगा
इस बार महोफ से भी सैलानियों के वाहनों की आवाजाही होगी। यहां आयरन गेट को नया लुक दिया गया है। साथ ही इस महोफ गेट से सैलानियों को जंगल की हरियाली और विविधता के जो नजारे मिलेंगे वह अद्भुत होंगे। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
नया बुकिंग काउंटर रहेगा
मुस्तफाबाद में नया काउंटर भी लोगों की सूहलियत को ध्यान में रख कर बनाया गया है। सैलानियों को रुकने या कुछ रिलेक्स के लिए भी इंतजाम रहेगा। इससे पहले यहां काफीी अफराफतरी के बीच प्रक्रिया होती रही है। पर अब ऐसा नहीं होगा।
सप्तसरोवर दवाब कम करेगा
चूका का लोड कम करने के लिए अबकी बार सप्तसरोवर को शुरू करने की तैयारियां कर ली गई है। यहां की बुकिंग भी होगी। यहां सैलानियों के रुकने से चूका पर से दवाब कम हो जाएगा।
क्या बोले डीएफओ
अबकी बार छह नंवबर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व खुलने जा रहा है। अंतिम चरण की तैयारियों को कराया जा रहा है। शासन से मिले निर्देशों के क्रम में सभी अधीनस्थों को उनकी जिम्मेदारियों के बाबत निर्देशित कर दिया है।
– मनीष सिंह, डीएफओ