तांबा चोरों की पुलिस से मुठभेड़, 4 गिरफ्तार: आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने की कार्रवाई, 90 किलो तांबा भी बरामद – Agra News

Spread the love share


आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस से हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार तांबा चोर।

आगरा में तांबा चोरों की सोमवार रात थाना सिकंदरा पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक पैर में गोली लगी है। चोरों से 90 किलो तांबा भी बरामद हुआ है। 4 जनवरी को रुनकता स्थित फैक्टरी से लाखों रुपये कीमत का तांबा चोरी किया था

.

पुलिस ने की घेराबंदी DCP सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया-सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि तांबा चोरी के आरोपी सिकंदरा के अटूस गांव स्थित अंसल कॉलोनी के पास से गुजर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख चोरों ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

सोमवार रात को घने कोहरे के बीच पुलिस की तांबा चोरों के साथ मुठभेड़ हुई।

चोरों से ये हुआ बरामद मौके से 4 आरोपियों को पकड़ा गया है। घायल को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से एक तमंचा, दो कारतूस और चोरी हुआ 90 किलोग्राम तांबा बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक केके नगर निवासी दीपक उर्फ दीपू उर्फ झारखंडी है। वहीं, तीन अन्य आरोपियों में गौरव उर्फ अर्जुन, अमित और कन्हैया है। दीपक उर्फ झारखंडी पर 40 से अधिक, अर्जुन पर 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग DCP सिटी ने बताया-4 जनवरी की रात को रुनकता स्थित एक तांबा फैक्टरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए। इसके बाद पुलिस को सुराग मिले थे।



Source link


Spread the love share