जेई को हटाने के लिए विधायक ने सीएम से की शिकायत

Spread the love share


कुशीनगर के विधायक मोहन वर्मा ने मुख्यमंत्री से अवर अभियंता नीरज कुमार पांडेय की शिकायत की है। विधायक का आरोप है कि पांडेय की प्रतिनियुक्ति अवैध है और वे भवन निर्माण कार्यों का सही तरीके से पर्यवेक्षण…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानकुशीनगरगुरु, 24 अक्टूबर 2024 05:04 पूर्वाह्न
शेयर करना शेयर करना

कुशीनगर। हाटा के विधायक ने एक अवर अभियंता (यांत्रिक) के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उन्होंने अवर अभियंता की प्रतिनियुक्ति की जांच कराकर उन्हें यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड से हटाए जाने की मांग की है।

विधायक मोहन वर्मा ने सीएम के नाम संबोधित अपने पत्र में बताया है कि नीरज कुमार पांडेय, अवर अभियंता (यांत्रिक) को उत्तर प्रदेश शासन, सिंचाई एवं जल संसाधन अनुभाग-1 की तरफ से 30 जून, 2021 को यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड में प्रतिनियुक्ति पर तीन वर्ष के लिए पदस्थापित किया गया था। इनकी योग्यता यांत्रिक अवर अभियंता की है, जबकि प्रतिनियुक्ति पर जिस विभाग में कार्यरत हैं, उसमें इनके द्वारा भवन निर्माण आदि कार्य का पर्यवेक्षण किया जाता है। यह तकनीकी एवं व्यवहारिक रूप से न्याय संगत नहीं है। यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड में जितने भी अवर अभियंता एवं उच्च अभियंता पदस्थापित हैं, उनकी योग्यता सिविल अभियांत्रिकी रहती है। विधायक का आरोप है कि ये गलत तरीके से चार वर्षों से जमे हुए हैं और भवन निर्माण कार्यों का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। विधायक ने बताया है कि विषयगत तकनीकी जानकारी न होने के कारण जितने भी भवन निर्माण आदि कार्य इनकी देखरेख में कराए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता निम्नस्तर की है, जिसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार की जा रही है। इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने जांच कराकर इनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अवर अभियंता नीरज कुमार पांडेय का कहना है कि प्रतिनियुक्ति पांच वर्ष के लिए होती है। विधायकजी के पत्र का जवाब विभाग की ओर से शासन को भेज दिया गया है। नियुक्ति कहीं से भी अवैध नहीं है।

अवर अभियंता नीरज कुमार पांडेय के बारे में शिकायत के बारे में जानकारी हुई है। इनके बारे में कोई भी निर्णय मुख्यालय स्तर से होगा। यदि इन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश प्राप्त होता है, तो कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

मनोज कुमार शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड



Source link


Spread the love share