चार महीने से नगर पालिका ने कर लिया जीटी रोड पर अतिक्रमण

Spread the love share


नगर पालिका ने बाजार में जल भराव के कारण पंप सेट लगाया था, लेकिन चार महीने से सड़क बंद होने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। अधिकारियों की नजरों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानएटाबुध, 23 अक्टूबर 2024 05:20 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

बाजार में हो रहे जल भराव को लेकर नगर पालिका की ओर पंप सेट लगाया था। चार महीने रखे हुए इस पंप सेट के अलावा जीटी रोड की आधी सड़क बंद रहती हैं। इससे वाहनों के आने जाने में परेशानी हो रही है। दिन रात अधिकारियों के देखने के बाद भी यह अभी तक हट नहीं सका। जुलाई माह में अधिक बरसात होने के कारण जल भराव हो गया था। इस पानी का निकास कराने के लिए नाले में पंप सेट लगा दिया था। उसका पाइप जीटी रोड पर मैनहाल के ढक्कन को हटाकर सीवर में डाल दिया गया था। पिछले चार महीने से इस सड़क पर इसी तरह का अतिक्रमण बना हुआ है। एक तरफ की आधी सड़क इससे घिरी हुई है। सड़क का रास्त बंद होने के कारण दिन में जीटी पर आने जाने में परेशानी होती है। लगातार शिकायत के बाद भी इस समस्या समाधान नहीं हो सका है। शहर भर के लोगों का अतिक्रमण हटाने वाले नगर पालिका ने स्वयं ही सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है। त्योहार के सीजन में वाहनों की भी संख्या बढ़ जाती है। दीवाली के समय और समस्या गंभीर हो सकती है।



Source link


Spread the love share