मऊ में जिला पुस्तकालय में कॅरियर काउंसिलिंग और तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। 80 छात्रों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने समय प्रबंधन, परीक्षा का उत्तर लेखन और तनाव प्रबंधन के बारे में…
मऊ। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर जिला पुस्तकालय में बुधवार को पुस्तकालयाध्यक्ष चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कॅरियर काउंसिलिंग एवं तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 80 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षकों और विशेषज्ञों ने समय प्रबंधन, पाठ्यक्रम से संबंधी अच्छी पुस्तकें, मुख्य परीक्षा का उत्तर लेखन, तनाव प्रबंधन आदि के बारे जानकारी दी। पुस्तकालय में आयोजित कॅरियर काउंसिलिंग में राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य भूपेंद्र चौधरी ने परीक्षा के लिए आवेदन से लेकर प्रतिभाग करने की प्रक्रिया को बारीकी से समझाया। सेवायोजन अधिकारी एमआर प्रजापति ने प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी देते हुए तनाव मुक्त रहने के उपाय बताए। प्रधानाचार्य मुन्ना प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को बताया कि किस तरह उच्च शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों पर जाने के लिए किस तरह पढ़ाई करनी होती है। जीजीआईसी मऊ की शिक्षिका ममता यादव ने उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी दी। वहीं काउंसलर राकेश बरनवाल ने छात्र-छात्राओं को काउंसिलिंग के दौरान तनाव से मुक्त होकर अपना कॅरियर कैसे बनाएं इसकी जानकारी दी जाएगी। छात्रों की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। आईसीए एड्यू स्किल्स ब्रांच मैनेजर गुलाब गुप्ता ने कहा कि परीक्षा के लिए अपने मन, दिमाग और अपने आप को संतुलित रखें। ओवर कॉन्फिडेंट को हटाकर कार्य करें। जिससे की परीक्षा में बेहतर परिणाम आ सके। इस विवेक राय, लक्ष्मीकांत गौतम, सत्यंसु श्रीवास्तव, मधुबाला मिश्र, बद्रीनाथ, संजीव श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, शत्रुघ्न सहित अन्य उपस्थित रहे।