कपूरथला की सब डिवीजन भुलत्थ पुलिस ने स्नेचिंग करने वाले 3 बदमाशों को काबू किया है। इनके पास से लूट की रकम बरामद हुई है। SSP कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि आरोपियों पर 16 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।
.
काबू किए गए आरोपियों की पहचान तजिंदरजीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव कुद्दोवाल करतारपुर, संजीव उर्फ बॉबी निवासी करतारपुर और दर्शन सिंह उर्फ निक्का निवासी करतारपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है। SSP तूरा ने बताया कि 4 दिसंबर को कस्बा नडाला में एक मेडिकल शॉप पर आरोपी तजिंदरजीत सिंह ने गल्ला तोड़ने की कोशिश की थी।
उसी रात को अड्डा भोगपुर रोड पर चंदी स्वीट शॉप में तजिंदरजीत, बलवीर सिंह और संजीव उर्फ बॉबी ने 40 हज़ार की लूट की थी। वही 5 दिसंबर को भुलत्थ क्षेत्र के भोगपुर रोड पर पिस्टल की नोक पर किसान सेल कॉरपोरेशन सेनेटरी की दुकान से तजिंदरजीत सिंह, बलबीर सिंह तथा संजीव ने गल्ले से 5000 की लूट की थी।
आरोपी तजिंदरजीत सिंह पर 11 केस वही एक सप्ताह बाद एक भोगपुर से एक किरयाना की दुकान पर तजिंदरजीत सिंह, बलबीर सिंह और संजीव ने 9500 की स्नैचिंग की थी। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में FIR दर्ज की गई। इनको आईटी सेल की टेक्निकल, CIA और भुलत्थ टीम ने ट्रेप लगाकर काबू किया।
SSP गौरव ने बताया कि आरोपियों के पास से एक खिलौना पिस्तौल, एक बाइक, एक तेजधार चाकू, बड़ा पेचकस और 8200 की नगदी बरामद की गई है। आरोपी तजिंदरजीत सिंह पर 2017 से लेकर अब तक 11 केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वहीं आरोपी संजीव पर 2 और आरोपी दर्शन सिंह पर 3 केस विभिन्न थानों में दर्ज है।