बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रियंका गांधी को 1984 के दंगे लिखा बैग दिया – India TV Hindi

Spread the love share


छवि स्रोत: इंडिया टीवी
अपराजिता सारंगी ने प्रियंका गांधी को 1984 के दंगे लिखा बैग दिया

नई दिल्ली: संसद भवन परिसर में बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रियंका गांधी को 1984 के दंगे लिखा बैग दिया। इस बैग पर दंगे की तस्वीरें थी। अपराजित ने जब प्रियंका गांधी की ओर बैग बढ़ाया तो उन्होंने उसे अपने रख लिया। यह बैग पहली नजर में ही 1984 के दंगों की याद दिलाता है। 1984 में देश की राजधानी दिल्ली में हुए भयावह दंगे में सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी।

दरअसल, प्रियंका गांधी इन दिनों अपने बैग को लेकर चर्चा में हैं। वह लगातार नए-नए बैग लेकर संसद भवन पहुंचती हैं। उनके बैग पर भी कुछ नया नारा लिखा होता है। कभी अडानी कभी बांग्लादेश तो कभी फिलिस्तीन लिखा हुआ बैग सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच आज बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने उन्हें 1984 दंगे की याद दिलाता हुए एक बैग दिया।

अपराजिता सारंगी ने जो बैग प्रियंका गांधी को दिया है उस पर 1984 लिखा हुआ है। यह बैग 1984 के दंगों की याद दिला रहा है। अपराजिता ने कहा कि वह संसद में नए-नए बैग लेकर आती हैं तो मैंने भी सोचा कि उन्हें एक बैग गिफ्ट करूं। यह बैग 1984 के दंगों की याद दिलाता है।

नवीनतम भारत समाचार





Source link


Spread the love share