एमपी के शिवपुरी में बस स्टैंड पर नौ साल की बच्ची से रेप, कचरा बीनने वाला अरेस्ट

Spread the love share


मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बस स्टैंड पर नौ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात हुई है। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने 33 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Krishna Bihari Singh भाषाशिवपुरीशनिवार, 19 अक्टूबर 2024 04:37 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक बस स्टैंड पर कचरा बीनने वाले ने नौ साल की एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने वारदात की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने कचरा बीनने वाले 33 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थाने के प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि आरोपी कृष्ण पाल रावत उर्फ ​​टोंटा पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्ची अपने दादा-दादी और पांच वर्षीय भाई के साथ बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। वे सभी अहमदाबाद से आए थे।

ये लोग अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे लेकिन बस छूट गई थी। लड़की के दादा के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ बच्चों के लिए कुछ फल लाने गया था। वह बच्ची को एक अन्य व्यक्ति के पास छोड़ गया था।

दादा-दादी ने वापस लौटने पर पाया कि लड़की के शरीर पर खून के धब्बे थे। बच्ची ने उनको अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को थाने ले जाया गया और फिर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

जिला अस्पताल के चिकित्सक बीएल यादव ने कहा कि बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है।दादा ने बताया कि बच्ची के पिता अपनी मजदूरी लेने के लिए अहमदाबाद में रह गए थे। बच्ची की मां एक साल पहले परिवार को छोड़कर चली गई थी।



Source link


Spread the love share