एकतरफा प्यार में महिला को 15 बार मारा चाकू, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, हालत नाजुक

Spread the love share


पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक शख्स ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ 15 चाकू से वार किया। आरोपी महिला पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्ताननई दिल्लीमंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 05:01 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक महिला पर उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। बताया जाता है कि आरोपी ने महिला पर 15 बार चाकू से वार किया। महिला के पति के अनुसार, आरोपी रविंदर सिंह उर्फ ​​गोल्डी (36) ने पीड़िता पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। आरोपी के इस व्यवहार से पीड़िता उससे दूर रहने लगी थी। पति का दावा है कि आरोपी पहले भी दो बार महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था। तब उसकी बहन के कारण दंपति ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

हमले के बाद पीड़िता को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के शरीर पर 15 घाव हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी ने एकतरफा प्यार में पीड़िता के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। तिलक नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का उसकी पत्नी से तलाक हो चुका है। वह महिला का पड़ोसी बताया जाता है।

पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है। इसमें उसने बताया है कि आरोपी से कभी-कभार काम के सिलसिले में बातचीत हो जाती थी, लेकिन जब उसे बातचीत के दौरान असहजता महसूस होने लगी तो उसके व्यवहार से डर लगा। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी। फिर आरोपी उसको परेशान करने लगा। महिला की ओर से दूरी बनाए जाने से आरोपी भड़क गया। उसने सोमवार को सुबह करीब 11.30 बजे घर में घुस कर अकेली पीड़िता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किया।

महिला के चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उसे खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीड़िता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पीड़िता के पति ने कहा कि सोमवार को पत्नी अकेली थी, तब आरोपी घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर करीब 25 बार चाकू से वार किया और फरार हो गया।

पति ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने काम पर चला गया था। बच्चे भी स्कूल गए थे। पत्नी मकान की चौथी मंजिल पर मौजूद थी। आरोपी बालकनी के जरिए घर में घुसा। आरोपी ने जब चाकू से हमला किया तब पीड़िता जान बचाने के लिए नीचे भागी। आरोपी ने वहां तक पीछा किया और पीठ और कंधे पर भी वार किया। इसके बाद महिला गिर गई। आरोपी पीड़िता को मरा हुआ समझ वारदात वाली जगह से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने किसी तरह पति को फोन कर वारदात की जानकारी दी।



Source link


Spread the love share