ये तो सभी जानते हैं कि हनी सिंह ने बेहद कम उम्र में सिंगिंग करना शुरू कर दिया था. आज वो ना सिर्फ एक पॉपुलर सिंगर हैं बल्कि प्रोड्यूसर और कंपोजर भी हैं.
हनी सिंह ने अभी तक पंजाबी के अलावा हिंदी और कई अलग भाषाओं में गाने गाए हैं. उनका नाम आज देश के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर्स की लिस्ट में शुमार है.
वहीं नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार हनी सिंह की नेट वर्थ 200 करोड़ से भी ज्यादा है. वहीं एक गाने के लिए सिंगर लाखों रुपए की फीस वसूलते हैं.
हनी सिंह की फीस की बात करें तो वो एक गाने के लिए करीब 70 लाख रुपए की फीस लेते हैं. सिंगर की एक महीने में करीब 1 करोड़ रुपए तक की इनकम और साला 12 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं.
इतना ही नहीं हनी सिंह का पंजाब के अलावा दिल्ली एनसीआर से सटे शहर गुड़गांव के पॉश एरिया में भी आलीशान घर है. इनमें से एक घर की कीमत करीब 3 करोड़ औऱ दूसरे की 15 करोड़ बताई जाती है.
हनी सिंह को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके गैराज में ऑडी से लेकर जगुआर जैसी कारें शामिर हैं. इनके अलावा उनके पास Harley David Son जैसी महंगी बाइक भी है.
पर्सनल लाइफ की बात करें तो बनी सिंह ने साल 2011 में शालिनी से शादी की थी. लेकिन साल 2022 में कपल का तलाक हो गया. इसके बाद वो कई हसीनाओं को डेट कर चुके हैं.
पर प्रकाशित: 15 मार्च 2025 05:42 PM (IST)