‘बॉर्डर 2′ का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्श

Spread the love share


नई रिलीज़ की लिस्ट भले ही लंबी हो, लेकिन अनुराग सिंह की डायरेक्ट की हुई ‘बॉर्डर 2’ टिकट विंडो पर रिलीज के 36 दिन बाद भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म ने थिएटर में 5 हफ़्ते पूरे कर लिए हैं और ये अभी भी टिकी हुई है और कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 36वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘बॉर्डर 2’ ने 36वें दिन कितनी की कमाई की है?
सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 1997 की क्लट क्लासिक ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ने दर्शकों का खूब दिल जीता. इसकी देशभक्ति की भावना और स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस ने लोगों से कनेक्ट किया और इसी के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म किया और साल की सबसे बड़ी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है. दिलचस्प बात है कि इस बीच कई फिल्में आई लेकिन कोई भी ‘बॉर्डर 2’ को हिला नहीं पाई. इस फिल्म ने पांच हफ्तों में उतार-चढ़ाव के साथ बेशक कमाई की लेकिन इसने अपने कुल कलेक्शन मजबूत कर लिया.अब ये छठे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और रिलीज के 36वें दिन भी इसने ठीक कमाई कर डाली है.

इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए थे. दूसरे वीक में इसका कलेक्शन 70.15 करोड़ रहा. वहीं तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 23.35 करोड़ रुपये रहा. जबकि चौथे हफ्ते में इसने 6.6 करोड़ और पांचवें वीक में 2.55 करोड़ की कमाई की.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के छठे शुक्रवार यानी 36वें दिन 20 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की भारत में 36 दिनों की कुल नेट कमाई अब 327.10 करोड़ रुपये हो गई है.

‘बॉर्डर 2’ बनने वाली है 330 करोड़ी
‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. हालांकि इसकी कमाई की रफ्तार बेहद कम है और ये लाखों में कमाई कर रही है. बावजूद इसके ये धीरे धीरे ही अपने कुल कलेक्शन में इजाफा करती जा रही है. अब वे 330 करोड़ी बनने वाली है. 3 करोड़ के करीब कमाते ही ये इस आंकड़े को पार कर लेगी. छठे वीकेंड में फिल्म ये नंबर हासिल कर लेगी. इसके बाद इसका अगला टारगेट 350 करोड़ का आंकड़ा छूना होगा. देखने वाली बात होगी कि ‘बॉर्डर 2’ इस उपलब्धि को हासिल कर पाती है या नहीं.



Source link


Spread the love share