काम से ब्रेक लेने के बाद रिलीज हुआ नेहा कक्कड़ का नया गाना, फैंस बोले- ‘हो गया कमबैक’

Spread the love share


बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कुछ दिन पहले नेहा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह काम और निजी कारणों की वजह से ब्रेक ले रही हैं. इस पोस्ट के बाद फैंस उनके हेल्थ और करियर को लेकर काफी परेशान नजर आए थे. हालांकि, इन सब अटकलों के बीच अब नेहा कक्कड़ ने अपने नए गाने के साथ जोरदार वापसी कर ली है. हाल ही में उनका नया गाना ‘मिल लेना’ रिलीज हुआ है.

रिलीज हुआ नेहा कक्कड़ का नया गाना
नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘मिल लेना’ कुछ ही देर पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही इसे शानदार व्यूज मिल रहे हैं. इस गाने को नेहा कक्कड़ ने टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है. ये एक रोमांटिक सैड सॉन्ग है, जिसमें इमोशन और दर्द को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. नेहा की दिल को छू लेने वाली आवाज फैंस की काफी पसंद आ रही है.

फैंस लुटा रहे हैं प्यार
उनके इस गाने को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और फैंस लगातार कमेंट्स के ज़रिए अपना प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘हो गया कमबैक’, वहीं दूसरे ने कहा ‘फाइनली नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ का कमबैक हो गया’, वहीं एक ने लिखा ‘ये हुई न बात अब होगा कमबैक’.

बता दें कि इस पहले नेहा कक्कड़ आखिरी बार ‘कैंडी शॉप’ गाने में नजर आई थी. इस गाने को उनके भाई टोनी कक्कड़ ने कंपोज किया था. वहीं इस गाने की वजह से काफी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. दरअसल ये गाना अपने अश्लील लिरिक्स और डांस मूव्स को लेकर चर्चा में रहा और सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुआ.

ब्रेक लेने का किया था अनाउंसमेंट
वहीं कुछ दिनों बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर काम से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर लिखा, ‘अब जिम्मेदारी, रिश्तों, काम और बाकी सब चीजों से ब्रेक लेने का समय आ गया है. मुझे नहीं पता कि मैं लौटूंगी की नहीं. थैंक्यू. और मैं पैपराजी और फैंस से रिक्वेस्ट करती हूं कि बिल्कुल भी मेरी फोटोज क्लिक न करें. मैं उम्मीद करती हूं कि आप मेरी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करेंगे और इस दुनिया में मुझे आजादी से जीने देंगे. हालांकि नेहा ने ये ब्रेक क्यों लिया था, इसे लेकर अभी तक खुलासा नहीं किया है.



Source link


Spread the love share