फेंग शुई चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसमें वास्तु से जुड़े कई उपाय व नियम बताए गए हैं। कई बार चीजों को गलत तरीके या दिशा में रखने से घर की पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है। घर की एनर्जी का प्रभाव घर के सदस्यों पर भी पड़ता है। कई लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए दीवारों पर तस्वीरें लगाते हैं। वहीं, घर में तस्वीरें लगाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है। गलत तरीके की पेंटिंग या गलत दिशा में तस्वीर लगाने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं फेंग शुई शास्त्र के अनुसार, कमरे में किस तरह की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए-
1- डूबते सूर्य की पेंटिंग – दीवारों पर डूबते सूर्य की पेंटिंग लगाना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, कमरों की दीवारों पर पानी या पहाड़ों के पास डूबते सूर्य की पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है।
2- मृत लोगों की तस्वीर- फेंग शुई शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में किसी भी मृत व्यक्ति की फोटो नहीं लगानी चाहिए। बेडरूम में मृत व्यक्ति की फोटो लगाने से पति और पत्नी के बीच तू-तू मैं-मैं की स्थिति उत्पन्न हो सकती है साथ ही नेगेटिविटी भी बढ़ सकती है।
3- बहते झरने की तस्वीर- कभी भी दीवारों पर बहते झरने की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है की बहते झरने की तस्वीर लगाने से आर्थिक स्थिति पर नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है।
4- तस्वीरें- ज्यादातर लोग अपने घर को एस्थेटिक लुक देने के लिए तस्वीरें लगाते हैं। वहीं, घर में टूटी-फूटी या फटी हुई तस्वीर बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर-परिवार में कलह-क्लेश का माहौल बनता है। दीवारों पर युद्ध की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ सकता है। वहीं, उदास चेहरे वाली तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।