Bihar Election 2025 LIVE: सूरजभान सिंह ने RLJP के सभी पदों से दिया इस्तीफा; गोपाल मंडल ने किया यह एलान

Spread the love share


12:30 पूर्वाह्न, 16-अक्टूबर-2025

गोपाल मंडल का बड़ा बयान

चुनावी सरगर्मी के बीच गोपाल मंडल ने कहा हम निर्दलीय चुनाव गोपालपुर से ही लड़ेंगे। जीतने के बाद अपना समर्थन नीतीश कुमार को देंगे। हम नीतीश कुमार को ही नेता मानते हैं। कल हमने 4 घंटा प्रदर्शन किया मुख्यमंत्री आवास के बाहर जदयू के ऐसे कई बड़े नेता हैं जिसके कारण हमको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए नहीं दिया गया।

हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में लाने की बात की थी, इस कारण से जदयू के कई बड़े लीडर जो निशांत को राजनीति में नहीं आने देना चाहते हैं, उनको यह बात बुरी लग गई जिसके कारण मेरा टिकट कट गया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की तरफ से भी हमको ऑफर आया था लेकिन हमने कुछ नहीं बोला। हम निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

12:08 पूर्वाह्न, 16-अक्टूबर-2025

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से इस्तीफा देने के बाद तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे सूरजभान सिंह।

10:06 अपराह्न, 15-अक्टूबर-2025

पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी पदों एवं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान किया है।

07:17 अपराह्न, 15-अक्टूबर-2025

जनसुराज राजद की बी टीम और वोट कटवा पार्टी है: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की बिहार विधानसभा चुनाव में नहीं उतरने की घोषणा की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने किशोर जानते थे कि वे चुनाव नहीं जीतेंगे।

प्रशांत किशोर के 150 से कम सीटें जीती तो इसे हार माना जाएग वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी बात है। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर ने महसूस कर लिया कि वे चुनाव नहीं जीतेंगे और इसलिए उन्होंने यह घोषणा की है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने जो कुछ भी जनसुराज पार्टी बनाने में लगाया था, वह उन्हें वापस मिल गया। उनकी पार्टी कुछ नहीं बल्कि वोट कटवा है। जनसुराज, राजद की ‘बी’ टीम है।

07:05 अपराह्न, 15-अक्टूबर-2025

जन सुराज से जुड़ना मेरी गलती

बक्सर से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने एएनआई से कहा कि जन सुराज से जुड़ना मेरी तरफ से एक गलत कदम था। अब वह मेरे लिए एक निशान बन गया है। जब लोग मुझसे वहां के समय के बारे में पूछते हैं तो मुझे घुटन महसूस होती है।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव नहीं लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे शुरू से ही यह पता था। मैं हमेशा जानता था कि ऐसा कभी नहीं होगा। वह जन सुराज के लिए एक सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं और यह अच्छी बात है। अगर कोई वही काम करता है जिसके लिए वह बना है, तो वह हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

06:03 अपराह्न, 15-अक्टूबर-2025

एलजेपी(आर) ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली सूची

05:51 अपराह्न, 15-अक्टूबर-2025

खगड़िया विधानसभा क्षेत्र संख्या 149 से जयंती पटेल ने भरा नामांकन पत्र

जनसुराज पार्टी की उम्मीदवार जयंती पटेल ने बुधवार को खगड़िया विधानसभा क्षेत्र (संख्या 149) से अपना नामांकन पत्र भरा। उन्होंने नामांकन की प्रक्रिया सादगी और अनुशासन के साथ पूरी की। इस मौके पर उनके साथ परिवार के सदस्य, पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र के कुछ सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए जयंती पटेल ने कहा कि उनके लिए राजनीति दिखावे का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और ज़िम्मेदारी निभाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि वह सादगी और पारदर्शिता में विश्वास रखती हैं और जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने आगे कहा कि जनसुराज पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक परिवर्तन लाना है। जयंती पटेल ने संकल्प लिया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वह ईमानदारी, जवाबदेही और जनभागीदारी के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगी और विकास को प्राथमिकता देंगी।

05:02 अपराह्न, 15-अक्टूबर-2025

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आज भाजपा ने अपने दूसरे प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

Bihar Election 2025 LIVE: सूरजभान सिंह ने RLJP के सभी पदों से दिया इस्तीफा; गोपाल मंडल ने किया यह एलानBihar Election 2025 LIVE: सूरजभान सिंह ने RLJP के सभी पदों से दिया इस्तीफा; गोपाल मंडल ने किया यह एलान

04:20 अपराह्न, 15-अक्टूबर-2025

तेजस्वी यादव ने नामांकन किया दाखिल

04:03 अपराह्न, 15-अक्टूबर-2025

रामगढ़ विधानसभा से 17 अक्तूबर को बसपा प्रत्याशी सतीश यादव करेंगे नामांकन

रामगढ़ विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी सतीश यादव उर्फ पिंटू 17 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वे 17 अक्तूबर को अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन प्रक्रिया के बाद बिछिया महाविद्यालय के प्रांगण में नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान सतीश यादव ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यदि जनता उन्हें जीत का आशीर्वाद देती है तो उनका पहला एजेंडा शिक्षा होगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक सरकारी कॉलेज की स्थापना उनकी प्राथमिकता में होगी। साथ ही यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में प्रयास करेंगे।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पास से जीटी रोड गुजरती है, लेकिन बेहतर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर की सुविधा नहीं होने के कारण दुर्घटना पीड़ितों को इलाज के लिए बनारस ले जाना पड़ता है। किसानों और युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि खेतों तक बेहतर सिंचाई व्यवस्था पहुंचाना और युवाओं के लिए खेलकूद स्टेडियम की स्थापना उनके प्रमुख एजेंडे में शामिल है। उन्होंने दावा किया कि ये सभी काम आज तक रामगढ़ विधानसभा में किसी ने नहीं किए हैं।





Source link


Spread the love share