Bihar : नाबालिग के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म, आरोपी के समर्थकों ने पीड़ित पक्ष को थाने के गेट पर पीटा

Spread the love share


पटना के एक गांव में स्थित घर पर होम ट्यूशन पढ़ने गए शिक्षक के द्वारा एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वही बच्ची खून से सनी बच्ची को देखकर परिजनों व गांव की महिला ने पकड़ जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है। वही आरोपी शिक्षक पक्ष के लोगों ने केस नही करने की धमकी देते हुए मनेर थाना के गेट पर ही पीड़िता के परिवार वालों के साथ हाथापाई और मारपीट करने लगे। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर आगे कार्रवाई में जुटी है। घटना मनेर थाना क्षेत्र की है।

ट्रेंडिंग वीडियो

यह खबर भी पढ़िए-Bihar Police: पटना के गंगा पथ पर पुलिस मुठभेड़, नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि एक शिक्षक घर पर बच्ची (5) को पढ़ने गया था। इस बीच युवक ने शिक्षक और शिष्या के रिश्ते को कलंकित करते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में बच्ची पूरी तरह से खून से लथपथ होकर रोने और चीखने चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज को सुनकर उसकी मां और घर की महिलाएं वहां पहुंची तो वह दृश्य देखकर दंग रह गई। फिर महिलाएं भी चीखने चिल्लाने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोग वहां जुट गए। घर की और गांव की महिलाओं ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच के दौरान बच्ची के कपड़े को पूरी तरह से खून से सना हुआ पाया। इसके अलावा शिक्षक के प्राइवेट पार्ट में भी खून के अंश पाए गये।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पुलिस की वर्दी पहनकर शराब ले जा रहा था नकली दरोगा, उत्पाद विभाग की टीम ने खेप के साथ पकड़ा

इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। आरोपी के परिजनों ने दबंगई दिखाते हुए मनेर थाना के मुख्य गेट पर ही पीड़ित पक्ष को घेर लिया और उन सब के साथ वेलोग मारपीट करने लगे। आरोपी के समर्थक पीड़ित पक्ष पर केस नहीं करने की धमकी देने लगे। मारपीट को देखकर मौजूद पुलिसकर्मियों ने 5 लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में मनेर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा मनेर थाने में लिखित शिकायत की गई है। इस मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच भी कराया जाएगा।



Source link


Spread the love share