आखरी अपडेट:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 23 september: डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार, 23 सितंबर 2025 को वृश्चिक राशि वालों को झगड़े से बचना चाहिए. मंगल व्रत, सुंदरकांड पाठ और लाल वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा.
इस समय मानसिक मनोरथों की पूर्ति का योग बना हुआ है. साथ ही धन आगमन के भी शुभ योग बन रहे हैं. परंतु गृह क्लेश, धन हानि, संतान पक्ष में ह्रास, अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि, लड़ाई-झगड़ा, चोट लगना, खून बहना और केस मुकदमा कारक योग भी बन रहे हैं. अतः आज वृश्चिक राशि के जातकों को झगड़ा-लड़ाई से बचना चाहिए, क्योंकि मुकदमा और विवाद के योग भी प्रबल हैं.
आज करें ये उपाय
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को उपाय के तौर पर मंगलवार होने के कारण लाल रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए. गाय के घी में सिंदूर घोल करके हनुमान जी के ऊपर अर्पण करें और वाल्मिकीकृत सुंदरकांड का पाठ करें और तुलसीकृत सुंदरकांड का पाठ करें. आज के दिन मंगल व्रत धारण करें और पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करें. दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करने से शुभ तत्वों की प्राप्त होगी और अशुभ तत्वों का समन होगा. ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपाय को करके वृश्चिक राशि के जातक अपने ग्रह नक्षत्र को सुधार सकते हैं ताकि जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी.
पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं …और पढ़ें
पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं … और पढ़ें