बस चालक के साथ मारपीट, चल रहा इलाज: गोपालगंज में बदमाशों ने 25 हजार रुपए छीना, पुलिस कर रही जांच – Gopalganj News

Spread the love share



गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कोंहवा मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने एक बस चालक को रोककर उसे 25 हजार रुपए छीन लिए और विरोध करने पर पिटाई कर दी। इससे बस चालक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं घायल बस चालक सदर अस्पताल पहुंचा और इलाज जारी है। घायल चालक की पहचान

.

घायल बस चालक ने बताया कि वह यात्रियों से भरी बस को लेकर यूपी जा रहे थे। इस बीच कोन्हवा मोड़ के पास कुछ बाइक सवार लोग बस को ओवर टेक करते आगे से घेर लिया। इसके बाद 25 हजार रुपए छीन लिए। वहीं घायल अवस्था में बस चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link


Spread the love share