पटना में सोना ₹3000 महंगा, तो चांदी में ₹2000 की तेजी, 22-24 कैरेट गोल्ड की कीमत हुई इतनी

Spread the love share


पटना: पटना के ज्वेलरी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है. दोनों कीमती धातुएं इस समय अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर कारोबार कर रही हैं. जहां कुछ दिनों पहले तक सोने की चाल सुस्त नजर आ रही थी और चांदी तेज रफ्तार में थी, वहीं अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. बीते 24 घंटे के भीतर सोने की कीमत में 2900 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी 2000 रुपये प्रति किलो उछल गई है. इस जबरदस्त तेजी के साथ चांदी ने अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं सोना भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. इससे निवेशकों को खुशी जबकि आम ग्राहकों की धड़कनें तेज हो गई हैं.

बाजार जानकारों के अनुसार नए साल, शादी-विवाह की खरीदारी और निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने-चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव के साथ तेजी बने रहने की संभावना है. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी पॉजिटिव संकेत मिलते रहे, तो आने वाले दिनों में इन कीमती धातुओं के दाम और ऊंचे स्तर पर पहुंच सकते हैं.

आज का क्या है रेट
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,34,700 रूपये से बढ़कर 1,37,300 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,41,419 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,27,500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,04,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.

हर तरह की चांदी दो लाख के पार
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 2,08,700 रूपये से बढ़कर 2,10,700 रूपये प्रति किलो है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 2,17,021 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 2,06,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 2,12,180 रूपये हो जाती है.

आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 1,24,500 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 1,01,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 200 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 188 रूपये प्रति ग्राम है.



Source link


Spread the love share