देवी माता के दर्शन के लिए आज खोले जाएंगे पट

Spread the love share


सुपौल में शारदीय नवरात्र का उत्साह बढ़ता जा रहा है। पूजा-पंडालों में श्रद्धालु मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा कर रहे हैं। दुर्गा चालीसा और भक्तिपूर्ण गीतों से पंडाल गूंज रहे हैं।…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानसुपौलबुध, 9 अक्टूबर 2024 08:09 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

सुपौल, हिन्दुस्तान संवादाता। शारदीय नवरात्र का उत्साह जिलेवासियों पर पूरी तरह छाया हुआ है। एक से बढ़कर एक पूजा-पंडालों और भव्य प्रतिमाओं को देखने के लिए खूब भीड़ जुट रही है। रूप मातु को अधिक सुहावे, दरश करत जन अति सुख पावे… नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों और घरों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की आस्था के साथ पूजा-अर्चना की गई। दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती और भक्तिपूर्ण गीतों से देर रात तक पूजा पंडाल गूंजते रहे। बुधवार की शाम बेल न्योति की गई। वहीं रात्रि में निशा पूजा की गयी। पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार की सुबह माता के दर्शन के लिए पट खोल दिए जाएंगे। शहर के निराला नगर स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, रेलवे मालगोदाम स्थित वैष्णवी मंदिर और सार्वजनिक पूजा स्थल गांधी मैदान में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उधर, पूजा पंडालों के आसपास दुकानें सज गई है।



Source link


Spread the love share