किशनगंज में 22 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की आगमन के लिए हिंदू स्वाभिमान यात्रा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। यात्रा 21 अक्टूबर को पहुंचेगी, जिसमें पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन और सामूहिक आरती का…
ंकिशनगंज। एक संवाददाता हिंदू स्वाभिमान यात्रा के तहत 22 अक्टूबर को किशनगंज पहुंच रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आगमन को लेकर तैयारी जोरों शोर से जारी है। लगातार बैठकों का दौर जारी है। यात्रा की अगुवाई कर रहे हन्दिू जागरण मंच और जनसंख्या समाधान फाउंडेशन से जुड़े लोगों की ओर से इस यात्रा को लेकर जोरों शोर से तैयारी की जा रही है। हिंदू स्वाभिमान यात्रा 21 अक्टूबर को किशनगंज पहुंच जाएगी। वही 22 अक्टूबर को सबसे पहले किशनगंज शहर के प्रसद्धि भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं भजन कीर्तन का आयोजन होगा। यह जानकारी जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के किशनगंज अध्यक्ष हरिकिशोर साह ने बताया कि यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है लगभग तैयारी पूरी हो चुकी है। 22 अक्टूबर को भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में सुबह 7:00 बजे पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। इसके बाद 8:00 बजे मंच पर लोगों द्वारा सम्मान का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके बाद 9:00 बजे सामूहिक आरती एवं प्रसाद का वितरण होगा। इसके बाद 10:00 बजे गौशाला शिव मंदिर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा प्रारंभ होगी। जो किशनगंज शहर के धरमगंज मोहल्ला, धरमगंज चौक, केलटैक्स चौक, धर्मशाला रोड, चांदनी चौक, नेमचंद रोड, गांधी चौक, डे मार्केट होता हुआ रूईधासा मैदान पहुंचेगी। 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संबोधन होगा।
समन्वय समिति के सदस्यों ने बताया कि 21 अक्टूबर के संध्या यह यात्रा किशनगंज जिला मुख्यालय में प्रवेश करेगी। सदस्यों ने कहा कि यात्रा के भव्य स्वागत और इस मौके पर होने वाले सार्वजनिक सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक जन संपर्क अभियान जारी है।