औरंगाबाद जिले रफीगंज शहर के डाक बंगला मैदान पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार विकास मंच के की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का 101वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिस्टर ठाकुर एवं संचालन पूर्व मुखिया भोल
।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गौतम कुमार ठाकुर, नबीनगर विधायक डब्ल्यू सिंह, पूर्व रफीगंज विधानसभा विधायक प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह, औरंगाबाद पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय यादव, जन सुराज नेता तज्जमुल खान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, ढोसिला पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार, आरिफ रज्जा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
नबिनगर विधायक डब्ल्यू सिंह , प्रमोद सिंह सहित अन्य मेहमान मंच पर उपस्थित
कर्पूरी ठाकुर की फोटो पर फूल चढ़ा अर्पित की श्रद्धांजलि
अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पिता काटकर मंच का उद्घाटन किया तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गौतम ठाकुर ने बताया की जननायक कर्पूरी ठाकुर सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का काम किया। कर्पूरी ठाकुर ने जन-जन को साथ लेकर चलने का काम किया, इसलिए इनका नाम जननायक पड़ा।
पूर्व मुखिया भोला ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को मिलने पर हम लोगों में हर्ष है। इन्होंने शोषित वंचित समाज पिछड़ा, अति-पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं मुस्लिम समुदाय लोगों के लोगों आगे बढ़ने का काम किया। इनका उद्देश्य था कि लोग शिक्षित बने, संगठित रहे एवं राज्य सत्ता में अपने हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करें।
कार्यक्रम में शामिल लोग
कलाकारों द्वारा उनकी जीवनी पर संगीत के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर अध्यक्ष मिस्टर ठाकुर, संयोजक अजय ठाकुर, सचिव सह पूर्व मुखिया भोला शर्मा , सदस्य अशोक कुमार ठाकुर, प्रविण कुमार, संतोष ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, सड्डू कुमार, भोला ठाकुर, पवन ठाकुर, मिस्टर ठाकुर, अजय ठाकुर, ,अशोक ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।