BMW M340i स्पोर्टी सेडान लॉन्च, कीमत ₹74.90 लाख: 4.4 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड का दावा, ये सबसे फास्ट मेड-इन-इंडिया ICE कार

Spread the love share


नई दिल्ली21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भारतीय बाजार में 2024 BMW M340i स्पोर्ट्स सेडान को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये सिर्फ 4.4 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ सकती है, जो इसे देश में सबसे फास्ट BMW कार और मेड-इन-इंडिया ICE कार बनाता है।

कार की कीमत 74.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ग्राहक इसे ऑनलाइन या डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं और डिलीवरी जल्द ही शुरू की जाएंगी। बीएमडब्ल्यू M340i का मुकाबला ऑडी S5 स्पोर्टबैक और मर्सिडीज AMG-C43 जैसी कारों से है।

स्टैंडर्ड 3 सीरीज पर बेस्ड इस स्पोर्टी सेडान को कंपनी ने पहली बार भारत में 2021 में लॉन्च किया था और इसके बाद दिसंबर 2022 में मामूली अपडेट के बाद पेश किया गया था। अब कार को कुछ कास्मेटिक अपडेट, नए कलर ऑप्शन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ उतारा है।

BMW M340i स्पोर्टी सेडान लॉन्च, कीमत ₹74.90 लाख: 4.4 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड का दावा, ये सबसे फास्ट मेड-इन-इंडिया ICE कार

एक्सटीरियर : आर्कटिक रेस ब्लू और फायर रेड नए कलर मिलेंगे लग्जरी सेडान में अब जेट ब्लैक कलर में 19-इंच के अलॉय व्हील और अडेप्टिव सस्पेंशन दिए गए हैं। कार में दो नए कलर आर्कटिक रेस ब्लू और फायर रेड का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा, द्रविड़ ग्रे और ब्लैक सैफायर कलर ऑप्शन भी अवेलेबल है।

सेडान में स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज की तरह डुअल L-शेप्ड LED डेटाइम रनिंग लैंप्स, स्लीक LED हेडलाइट्स, रैपअराउंड LED टेल लाइट्स, ट्विन एग्जॉस्ट सेटअप, M स्पेसिफिक ORVM हाउंसिंग और ब्लैक फिनिशिंग वाली M स्पेसिफिक किडनी ग्रिल दी गई है।

BMW M340i स्पोर्टी सेडान लॉन्च, कीमत ₹74.90 लाख: 4.4 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड का दावा, ये सबसे फास्ट मेड-इन-इंडिया ICE कार

इंटीरियर : 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कार के अंदर डैशबोर्ड डिजाइन और ओवर-ऑल लेआउट पहले जैसा ही है, लेकिन अब ऑपरेटिंग सिस्टम को 8.0 से 8.5 तक अपडेट किया गया है। BMW ने वर्नास्का लेदर सीट्स को कंट्रास्टिंग M (नीले रंग की) स्टिचिंग के साथ पेश किया है और तीन स्पोक स्टीयरिंग में भी मामूली बदलाव किए गए हैं।

अन्य फीचर्स में एक फ्री-स्टैंडिंग कर्व्ड इंस्ट्रूमेंट पैनल शामिल है, जिसमें 14.9-इंच कर्व्ड टचस्क्रीन और 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा, कार में एम्बिएंट लाइटिंग, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और 464 वॉट्स हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी के लिए इसमें 8 एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC), 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है।

BMW M340i स्पोर्टी सेडान लॉन्च, कीमत ₹74.90 लाख: 4.4 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड का दावा, ये सबसे फास्ट मेड-इन-इंडिया ICE कार

परफॉर्मेंस : 3.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड स्ट्रेट-सिक्स, पेट्रोल इंजन अपडेटेड BMW M340i स्पोर्ट्स सेडान में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए 3.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड स्ट्रेट-सिक्स, पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 374hp की पावर और 500Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 8-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है।

कार 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि कार 0-100kmph की स्पीड सिर्फ 4.4 सेकेंड में पकड़ लेती है, जो इसे सबसे फास्ट मेड इन इंडिया BMW कार और सबसे फास्ट ICE कार बनाता है। BMW का कहना है कि कार के सस्पेंशन को 10mm तक कम किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link


Spread the love share