हो जाएं तैयार ! आ रहा महिंद्रा स्कॉर्पियो का ब्लैक एडिशन, जानें डिटेल

Spread the love share


आखरी अपडेट:

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का ब्लैक एडिशन जल्द लॉन्च होगा, जिसमें शानदार ब्लैक ट्रीटमेंट और जबरदस्त फीचर्स होंगे. इसकी कीमत 13.99 लाख से 24.69 लाख रुपये तक हो सकती है.

स्कॉर्पियो N कंपनी की बेस्टसेलिंग एसयूवी है.

हाइलाइट्स

  • महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का ब्लैक एडिशन जल्द लॉन्च होगा.
  • ब्लैक एडिशन में स्टील्थ ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक रंग होंगे.
  • कीमत 13.99 लाख से 24.69 लाख रुपये तक हो सकती है.

नई दिल्ली. महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) भारत की सबसे लोकप्रिय एसयूवी कारों में शुमार की जाती है. कंपनी ने इसे कुछ वक्त पहले इसे नए अवतार में Mahindra Scorpio N नाम से लॉन्च किया था. मार्केट में आते ही ग्राहकों ने इसे हाथों हाथ लिया. इस कार की बुकिंग खुलते हैं ग्राहक इस पर टूट पड़े थे और कुछ ही वक्त में इसका पूरा स्टॉक सोल्ड आउट हो गया था. इसी से आप इस कार की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं. अगर आप भी इस कार को घर लाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी इस स्कॉर्पियो एन का ब्लैक एडिशन (Mahindra Scorpio N Black Edition) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

जैसा कि नाम से पता चलता है, ‘ब्लैक एडिशन’, यह स्पेशल एडिशन दो काले रंगों – स्टील्थ ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक में आपको मिलेगा. मॉडल में फ्रंट ग्रिल और बम्पर, साइड मोल्डिंग, अलॉय व्हील, रूफ रेल्स, दरवाज़े के हैंडल और विंडो ट्रिम सहित पूरी बॉडी पर शानदार ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है. केबिन के अंदर भी स्पोर्टी ब्लैक डिटेलिंग दी गई है. स्कॉर्पियो एन ब्लैक एडिशन में ऑल ब्लैक डैशबोर्ड, सीट अपहोल्स्ट्री और रूफ होगी.

मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
एसयूवी का यह स्पेशल एडिशन ज्यादातर टॉप-एंड Z8 L ट्रिम पर आधारित होने की संभावना है. इसका मतलब है कि यह वायरलेस चार्जिंग, 12 स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम, पावर्ड फ्रंट सीटें, फ्रंट पार्किंग सेंसर, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, 4WD टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम, लेदरेट इंटीरियर, सनरूफ, कनेक्टेड कार तकनीक, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, ड्राइव मोड, अमेज़ॅन एलेक्सा के साथ इंफोटेनमेंट, 7-इंच एमआईडी और बहुत सारे शानदार फीचर्स के साथ आने वाली है.

कितनी है कीमत
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन स्वदेशी वाहन निर्माता की सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी है, जिसकी एवरेज मंथली सेल 9,773 यूनिट है. वर्तमान में, एसयूवी लाइनअप 34 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 13.99 लाख रुपये से 24.69 लाख रुपये (सभी, एक्स-शोरूम) है.

घरऑटो

हो जाएं तैयार ! आ रहा महिंद्रा स्कॉर्पियो का ब्लैक एडिशन, जानें डिटेल



Source link


Spread the love share