अब आएगा फुल मजा! पुरानी साइकिल बनेगी इलेक्ट्रिक, फुल चार्ज में 50 KM, इस छोटी डिवाइस ने किया जादू

Spread the love share



दिल्ली: इन दिनों बाजार में कई तरह की महंगी इलेक्ट्रिक साइकिलें मौजूद हैं. लेकिन उनकी कीमत इतनी ज्यादा है कि मिडिल क्लास परिवारों के लिए उन्हें खरीदना मुश्किल हो जाता है. अब जर सोचिए, अगर आपके घर में रखी पुरानी साइकिल को कम बजट में तेज रफ्तार वाली इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल दिया जाए, तो यह कितना शानदार होगा.

महाराष्ट्र के रहने वाले दो दोस्तों ने ऐसा कर दिखाया है. उन्होंने एक डिवाइस बनाई है, जिसे किसी भी सामान्य साइकिल पर लगाकर उसे इलेक्ट्रिक साइकिल में बदला जा सकता है. आइए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में और इसकी कीमत.

डिवाइस का कैसे आया आइडिया
महाराष्ट्र के प्रियंक और कुश ने एक अनोखी डिवाइस तैयार की है, जो किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल सकती है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में एक एग्जीबिशन में अपनी डिवाइस का प्रदर्शन किया था, जहां इसे काफी सराहना मिली. दोनों ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि एक दिन उन्होंने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया. डिलीवरी बॉय साइकिल से खाना लेकर आया और काफी थका हुआ लग रहा था. जब उनसे पूछा गया कि वह साइकिल का इस्तेमाल क्यों करता है, तो उसने बताया कि मोटरसाइकिल का खर्च बहुत ज्यादा है और इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदना काफी महंगा है. यही वह क्षण था जब दोनों दोस्तों ने मिडिल क्लास परिवारों की मदद के लिए एक किफायती डिवाइस बनाने का निर्णय लिया.

हुक नाम की डिवाइस
प्रियंक और कुश ने 2022 से इस डिवाइस पर रिसर्च शुरू की और “हुक” नाम की डिवाइस तैयार की. यह डिवाइस किसी भी पुरानी साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल सकती है. इसे साइकिल पर लगाना आसान है और यह कई प्रकार के मोड्स में काम करती है.

डिवाइस की खासियतें- अलग-अलग 3 मोड्स

इको मोड: साइकिल 15 किमी प्रति घंटे की गति से चलती है.

पावर मोड और स्पोर्ट मोड: स्पीड को और भी अधिक बढ़ाने की सुविधा.

बैटरी क्षमता
डिवाइस को एक बार फुल चार्ज करने पर साइकिल 50 किमी तक चल सकती है. इसे किसी भी सामान्य साइकिल पर लगाया जा सकता है.

क्या है कीमत
यह डिवाइस मात्र 10,000 से 12,000 रुपये में उपलब्ध होगी. यह डिवाइस न केवल किफायती है, बल्कि उन लोगों के लिए भी बेहद उपयोगी है जो साइकिल का ज्यादा उपयोग करते हैं. डिवाइस का उपयोग करके कोई भी पुरानी साइकिल को एडवांस्ड इलेक्ट्रिक साइकिल में बदला जा सकता है. प्रियंक और कुश का यह आविष्कार मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है.

टैग: इलेक्ट्रिक साइकिलें, विद्युतीय वाहन, स्थानीय18



Source link


Spread the love share