चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
हरियाणा के हिसार जिले के गांव बास बादशाहपुर में रिटायर्ड एसपी राज सिंह मोर के घर पर चोरी हो गई। जिस समय घर में चोरी हुई उसे समय घर पर कोई नहीं था। बुधवार सुबह उनके भाई ने घर के ताले टूटे हुए देखे तो उनको सूचना दी। घर से नकदी सहित अन्य सामान चोरी हुआ
.
बास थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों द्वारा खोला गया बैड।
फरीदाबाद रहता है परिवार
बास थाना पुलिस को दिए बयान में रिटायर्ड एसपी राज सिंह मोर ने बताया कि वो बास बादशाहपुर के रहने वाले हैं और इस समय अपने परिवार सहित फरीदाबाद रहते हैं। गांव बास बादशाहपुर में उनका मकान जीन्द-भिवानी रोड पर है। 8 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे भाई जयबीर का फोन आया। उन्होंने बताया कि आपके मकान के सभी ताले टूटे हुए है।
घटना के बाद जांच करती बास पुलिस।
बिखरा मिला सामान
सूचना मिलने पर मैं अपने परिवार सहित मेरे गांव के मकान पर गांव बास बादशाहपुर में पहुंचा और मैने व मेरे परिवार के सदस्यों ने आकर देखा तो मकान के सभी कमरों के ताले टूटे हुए मिले और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। घर में रखा हुआ सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। हमने सारा सामान चेक किया तो अलमारी में रखे 15 हजार रुपए चोरी हुए मिले।
बीती रात कोई अज्ञात चोर ने उनके घर से 15 हजार रुपए की नकदी, घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, डिश केबल का सेटअप बॉक्स भी चोरी कर अपने साथ ले गए है।