पूर्णिया पुलिस ने स्मैक की खरीद फरोख्त करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 87.59 ग्राम स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल और बिहार के 4 स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बनमनखी व जानकीनगर थाना की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी करते हुए स्मैक तस्करों को
।
गिरफ्तार स्मैक तस्करों की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज के काशीपुर वार्ड-2 निवासी पांडव कुमार, मधेपुरा कुमारखंड के करूबैली वार्ड-16 निवासी दिपक कुमार, पूर्णिया के बीकोठी के बिरंचिया गांव निवासी मुकेश यादव और पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कलियाचक निवासी मो.हबीबुला शेख शामिल है।
एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि बनमनखी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर स्मैक की खेप लेकर बनमनखी के रास्ते पूर्णिया जाने वाले हैं। मिली सूचना पर मेरे निर्देश पर बनमनखी एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में बनमनखी के थानाध्यक्ष संजय कुमार और एसआई संतोष कुमार के साथ एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने वाहन जांच के क्रम में एक कार को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के क्रम में 87.59 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्करों को धर दबोचा गया।
बरामद स्मैक और कैश।
अन्य तस्करों का नाम भी सामने आया है
पूछताछ में तस्करों ने गिरोह के अन्य सदस्यों का खुलासा किया। गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर गिरोह के एक और धंधेबाज मुकेश यादव को बीकोठी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तस्करों ने फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज से जुड़े कुछ और धंधेबाजों का नाम उगला है।