स्कूल के ताले कटर से काट कर चोर लाखों का सामान ले उड़े

Spread the love share


कोतवाली क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पष्टा में चोरों ने ताले तोड़कर लाखों का सामान साफ कर दिया।

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानविकासनगरगुरु, 10 अक्टूबर 2024 02:07 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

विकासनगर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पष्टा में चोरों ने ताले तोड़कर लाखों का सामान साफ कर दिया है। शिक्षक गुरुवार सुबह स्कूल पहुंचे तो उन्हें सभी कमरों के ताले टूटे हुए मिले। प्रधानाध्यापक ने बताया कि दो बार पहले भी स्कूल में चोरी हो चुकी है। बुधवार रात को हुई चोरी के मामले में डाकपत्थर चौकी और कोतवाली में तहरीर दी गई है।

प्रधानाध्यापक सुरेश नौटियाल ने बताया कि बुधवार शाम को साढ़े तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी कक्षों में ताले लगा दिए गए थे। गुरुवार सुबह स्कूल पहुंचे तो उन्हें सभी कमरे खुले मिले। चोरों ने कमरों के ताले कटर से काटे थे। ताले काटने के बाद चोर स्कूल में रखे तीन कंप्यूटर, एक प्रिंटर, एक साउंड सिस्टम और एक प्रोजेक्टर ले गए। बताया कि सारे सामान की कीमत तीन लाख के करीब है। प्रधानाध्यापक नौटियाल ने बताया कि इससे पहले चोर किचन का सामान उठाकर ले गए थे। जबकि एक बार चोरों ने किचन और स्टोर रूम के ताले तोड़े, लेकिन उन्हें सामान नहीं मिला। इस बार कक्षा कक्षों के ताले काटकर कीमती सामान साफ कर दिया। बताया कि स्कूल आबादी से दूर जंगल में होने के कारण रात में किसी को चोरी की भनक नहीं लगी। उधर, शहर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, लेकिन गांव के जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश की जा रही है।



Source link


Spread the love share