लखनऊ हाईकोर्ट में सांसद राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका पर 29 जनवरी को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। राठौर पर एक महिला ने सीतापुर के कोतवाली नगर थाने में दुष्कर्म, धमकी और सदोष परिरोध का मामला दर्ज
।
पीड़िता का आरोप है कि कांग्रेस सांसद ने शादी का झांसा देकर और राजनीतिक करियर में मदद का लालच देकर चार साल तक उनका शारीरिक शोषण किया। इससे पहले राठौर ने सीतापुर के सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद राकेश राठौर ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है। कोर्ट में दायर याचिका में उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से बचाव की मांग की है। यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।