सीएम भजनलाल ने छानी जीत की जलेबी, बोले- हरियाणा ने कांग्रेस की लूट, झूठ और अफवाहों को नकारा

Spread the love share


हरियाणा विधानसभा में भाजपा की जोरदार जीत के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी जीत की जलेबी छानते नजर आए। सीएम भजनलाल शर्मा ने इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तानजयपुरमंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 03:13 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

हरियाणा विधानसभा में जोरदार जीत का उत्साह जयपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में देखा गया। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर जलेबी बनाते और पटाखे फोड़ते देखे गए। यहां तक कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी जीत की जलेबी छानते नजर आए। सीएम भजनलाल शर्मा ने इसकी तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि यह विराट विजय न केवल भाजपा की है, वरन पूरे हरियाणा की जनता की है।

भजनलाल शर्मा ने कहा है कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के विजन पर विश्वास जताया है। हरियाणा के लोगों ने विकसित भारत, विकसित हरियाणा के लिए वोट देकर बड़े जनादेश के साथ भाजपा को जिताया है। मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं। वहीं कांग्रेस लूट, झूठ और अफवाहों का सहारा लेकर राजनीति करती है। आज हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की इस राजनीति को नकार कर करारा जवाब दिया है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि जब मैं हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए गया था तो वहां की जनता का उत्साह देखकर कहा था कि हरियाणा में भाजपा की जीत की हैट्रिक बनेगी। आने वाले चुनावों में भी भाजपा जीत हासिल करेगी। साल 2029 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा चौथी बार भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। नायब सिंह सैनी और हरियाणा भाजपा की पूरी टीम को इस जीत के लिए बधाई।

हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी जीत पर जयपुर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय के बाहर जलेबी बनाते और पटाखे फोड़ते देखा गया। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र से 16,054 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इस जीत के बाद ​​नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों का आभार व्यक्त करते हुए जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया।



Source link


Spread the love share