सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार: कार के पीछे छिपकर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा था; सलमान के पास है Y+ सिक्योरिटी

Spread the love share


मुंबई4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान को लॉरेंस गैंग की धमकियां मिलने के बाद Y प्लस सिक्योरिटी मिली है।

सलमान खान के घर में एक बार फिर एक शख्स के घुसने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 मई की है। खुलासा गुरुवार को हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 23 साल के आरोपी का नाम जीतेंद्र कुमार है और छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। 2 दिन में यह दूसरी घटना थी।

बीती रात ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। दोनों मामलों की जांच जारी है।

बांद्रा में FIR दर्ज, आरोपी को एक बार भगाया तो फिर लौट आया

सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की है। संदीप ने बताया कि 20 मई की सुबह 09:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। मैंने उसे समझाया और उसे चले जाने को कहा। इस पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।

संदीप ने कहा कि वह शख्स शाम करीब 7:15 बजे फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर वापस आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर प्रवेश कर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

14 अप्रैल 2024 की फायरिंग के बाद सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ कर दिया गया। इसी बालकनी से वह अपने फैंस का अभिवादन करते हैं।

14 अप्रैल 2024 की फायरिंग के बाद सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ कर दिया गया। इसी बालकनी से वह अपने फैंस का अभिवादन करते हैं।

सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ

  • 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।
  • सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।
  • गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

पिछले महीने धमकी मिली थी, कार बम से उड़ाएंगे

14 अप्रैल 2024 को सलमान के घर फायरिंग हुई थी। उसके ठीक एक साल बाद पिछले महीने 14 अप्रैल 2025 को सलमान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सएप मैसेज कर सलमान की कार को बम से उड़ाने की बात कही।

मैसेज में लिखा था- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। मुंबई की वर्ली पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को अरेस्ट कर लिया था।

पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।

सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार: कार के पीछे छिपकर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा था; सलमान के पास है Y+ सिक्योरिटी

14 अप्रैल 2024 की फायरिंग की 2 तस्वीरें

14 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। CCTV फुटेज में घटनास्थल से भागते हुए बाइक सवार दिखे थे।

14 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। CCTV फुटेज में घटनास्थल से भागते हुए बाइक सवार दिखे थे।

सलमान ने धमकियों पर कहा था- जितनी उम्र लिखी, उतना जिएंगे

लॉरेंस गैंग से लगातार मिल रही धमकियों पर सलमान खान ने इस साल 26 मार्च को कहा था –

उद्धरण

भगवान-अल्लाह ने जितनी उम्र लिखी होगी, उतनी जरूर जिएंगे।

उद्धरण

सिक्योरिटी बढ़ाई जाने पर सलमान ने कहा, ‘कभी-कभी इतने लोगों को साथ लेकर चलने से दिक्कत हो जाती है।’ पढ़ें पूरी खबर

सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार: कार के पीछे छिपकर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा था; सलमान के पास है Y+ सिक्योरिटी

—————–

सलमान खान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..

बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान को मारने की साजिश थी:शूटर ने पुलिस को बताया- एक्टर की सिक्योरिटी टाइट होने पर प्लान बदल दिया

सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार: कार के पीछे छिपकर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा था; सलमान के पास है Y+ सिक्योरिटी

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि सलमान खान उनकी हिटलिस्ट में थे। पूरी खबर पढ़ें..

2। सलमान खान@59, 85 फिल्में, 74 अवॉर्ड:सोशल वर्क में अव्वल, लेकिन विवादों में जिंदगी, जानिए कैसे शिकार केस में चश्मदीद अड़े

सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार: कार के पीछे छिपकर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा था; सलमान के पास है Y+ सिक्योरिटी

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज 59 साल के हो चुके हैं। 3 दशकों से ज्यादा के एक्टिंग करियर में सलमान ने 85 फिल्में कीं, 74 अवॉर्ड जीते। वो चैरिटी में भी अव्वल हैं, इसके बावजूद सलमान की जिंदगी विवादों नाम रही और उन्हें बैड बॉय का तमगा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें..

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link


Spread the love share