शिमला पुलिस ने नशा तस्करी का नेटवर्क पकड़ा: बिहार से दो तस्कर गिरफ्तार, साथियों के खाते से 5 महीने में 40 लाख का लेनदेन मिला – Shimla News

Spread the love share




शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े 40 लाख रुपये के लेनदेन का आरोप है। यह कार्रवाई शिमला में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई जांच के तहत की गई। यह मामला बालूगंज थाने में 23 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। इसमें अविनाश चौहान पुत्र स्वर्गीय माठू राम चौहान वासी चौपाल नामक व्यक्ति को 6.7 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण और उसके बैंक खातों की जांच से सप्लाई चेन का पता चला। बिहार के साथियों के खाते से भेजता था रुपए जांच में सामने आया कि अविनाश चौहान शिमला से विशाल नामक व्यक्ति और उसके बिहार स्थित साथियों द्वारा संचालित कई बैंक खातों में पैसे भेजता था। इसी मनी ट्रेल का पीछा करते हुए बालूगंज पुलिस टीम ने 24 अप्रैल 2026 को बिहार के भोजपुर जिले के हरदुआ गांव से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। खातों की जांच में निकला बड़ा लेनदेन गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विशाल यादव (उम्र 20 वर्ष) पुत्र शहरी राम यादव और जय प्रकाश (उम्र 27 वर्ष) पुत्र हरी राम यादव के रूप में हुई है। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। विशाल के बैंक खातों से केवल पांच महीने 40 लाख रुपये का लेनदेन मिला। इन विभिन्न खातों से लगभग रोजाना नकद निकासी भी की जाती थी। पुलिस इस मादक पदार्थ नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। शिमला पुलिस ने इस वर्ष अब तक NDPS अधिनियम के तहत 111 FIR दर्ज की हैं और 235 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल और भारत-नेपाल सीमा सहित विभिन्न राज्यों से 30 आरोपियों को बैकवर्ड लिंकेज के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त, PITNDPS के तहत 35 आदतन अपराधियों को जेल भेजा गया है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply