.
गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के युवा मेले के दूसरे दिन ऑन द स्पॉट पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, भाषण और कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वेटरनरी साइंस कॉलेज, रामपुरा फूल के डीन डॉ. दिग्विजय सिंह और कॉलेज ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी के डीन डॉ. अमरजीत सिंह के विशिष्ट अतिथि रहे।
पीएयू के डायरेक्टर एक्सटेंशन एजुकेशन डॉ. मक्खन सिंह भुल्लर और पशुधन फार्म के निदेशक डॉ. रविंदर सिंह ग्रेवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। डायरेक्टर स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. प्रकाश सिंह बराड़ ने कहा कि छात्र इस युवा मेले में बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और उनकी कला भी सराहनीय है। प्रशासनिक सचिव डॉ. अपमिंदर पाल सिंह बराड़ ने कहा कि कोलाज बनाने का विषय लैंडस्केप था। इस प्रतियोगिता में 10 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में 12 स्टूडेंट्स ने भाग लिया।
- ऑन द स्पॉट पेंटिंग में वेटरनरी साइंस कॉलेज के पुनीत रेहान पहले, वेटरनरी साइंस कॉलेज रामपुरा फूल से समरीत कौर दूसरे, कॉलेज ऑफ फिशरीज से शेख मोहम्मद अहमद तीसरे स्थान पर रहे।
- कोलाज बनाने में वेटरनरी साइंस कॉलेज रामपुरा फूल के दीपक कुमार चाम पहले, वेटरनरी साइंस कॉलेज से साहिल गोयल दूसरे, वेटरनरी साइंस कॉलेज से प्रदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
- कार्टून प्रतियोगिता में कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस से लवलीन कौर पहले, वेटरनरी साइंस कॉलेज से समरप्रीत सिंह दूसरे और कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड साइंस टेक्नोलॉजी से आर्यन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
- पोस्टर मेकिंग में वेटरनरी साइंस कॉलेज से पुनीत रेहान पहले, वेटरनरी साइंस कॉलेज से हिमांशी दूसरे और वेटरनरी साइंस कॉलेज रामपुरा फूल से समरीत कौर तीसरे स्थान पर रहे।