वाराणसी के मंदाकिनी कुंड में उतराई सैकड़ों मछलियां: भारतेन्दु उद्यान में दूषित पानी की वजह से मरीं, दो दिन से सड़ रहीं, बदबू से लोग परेशान – Varanasi News

Spread the love share


वाराणसी के मैदागिन स्थित कंपनी गार्डेन के मंदाकिनी कुंड में मर गईं सैकड़ों मछलियां।

वाराणसी के मैदागिन इलाके में स्थित भारतेन्दु उद्यान में मौजूद मंदाकिनी कुंड की सैकड़ों मछलियां सोमवार की सुबह उतराई मिलीं। इन मछलियों के मरने का कारण अभी तक नहीं पता चल सका है। वहीं अभी तक इन मछलियों को कुंड से नगर निगम ने निकलवाया भी नहीं है। ऐसे में

वहीं इन मछलियों को चारा खिलाने वाले लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया और कुंड की सफाई के लिए कहा। लेकिन शाम तक निगम कर्मी नहीं पहुंचे थे। वहीं इस कुंड से कुत्ते अब मरी हुई मछलियां निकालकर खाने लगे हैं।

पहले देखें मंदाकिनी कुंड की पांच तस्वीरें…

भारतेन्दु हरिश्चंद्र उद्यान में मर गईं सैकड़ों मछलियां।

मछलियों के शव से पटा हुआ है कुंड का पानी।

मछलियों के शव से पटा हुआ है कुंड का पानी।

तालाब में फैली गंदगी से हुई सैकड़ों मछलियों की मौत। नगर निगम खामोश।

तालाब में फैली गंदगी से हुई सैकड़ों मछलियों की मौत। नगर निगम खामोश।

अब कुत्ते भी मछलियां कुंड से ले जाकर खा रहे हैं।

अब कुत्ते भी मछलियां कुंड से ले जाकर खा रहे हैं।

हरतीरथ की शिला देवी ने मृत मछलियों को भी डाला दाना।

हरतीरथ की शिला देवी ने मृत मछलियों को भी डाला दाना।

ऐसे में दैनिक भास्कर ने इस कुंड में मछलियों को चारा खिलाने वाले और रोजाना इवनिंग वाक करने के लिए आने वालों से बात किया। पेश है खास रिपोर्ट

सैकड़ों मछलियों से पटा है तालाब, नगर निगम कर्मी नदारद वाराणसी के मैदागिन चौराहे से 10 कदम की दूरी पर मौजूद भारतेंदु उद्यान (कंपनी गार्डेन) में बीचों-बीच स्थित मंदाकिनी कुंड में जो मछलियां अठखेलियां करती थीं। आज सभी शांत पड़ी हुई थीं। क्योंकि सभी मर चुकी है। लोग खड़े होकर इसे देख रहे हैं। हम भी उसी भीड़ का हिस्सा बने और जब आगे बढे तो मछलियों का हाल बुरा था। सैकड़ों मछलियां मर चुकी थीं और मौके पर नगर निगम का कोई कर्मी नहीं मौजूद था।

हर दुसरे दिन दाना देने आते थे मछलियों को इस कुंड में मछलियों को दाना देने आने वाली अंजली ने बताया- हम लोग हर दूसरे दिन यहां आते थे और कुंड की मछली को खिलाते हैं। आज यहां पहुंचे तो मछलिया पानी में उतराई मिली है। ऐसे में सबको यह बात हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा – इसका मुख्य रूप से जिम्मेदारी नगर निगम है। नगर निगम की जिम्मेदारी है। या लापरवाही है प्रशासन की।

अंजली ने बताया- ऐसी गंदगी कभी नहीं देखा। उन्होंने निगम को जिम्मेदार बताया। वहीं प्रियंका खन्ना ने बताया- हम लोग हमेशा यहां आते हैं लेकिन हम आज जब पहुंचे तो प्रशासनिक गलतियां जमकर उजागर हुई है। फिलहाल अभी कंपनी गार्डन में कोई नहीं आ रहा है और सन्नाटा है।

नगर निगम प्रशासन गलत अनूप जैन ने बताया – मै इस गार्डन में शाम को टहलने आता हूं। रविवार को हम जब मैदान की तरफ जा रहे थे तो वहां कुंड में मछलियां मरी हुई दिखाई दी जिनकी संख्या हजारों में होगी। आज दूसरा दिन भी पूरा होने जा रहा है। इस गलती का जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन है।



Source link


Spread the love share