लुधियाना के हलका दक्षिण के कांग्रेस इंचार्ज ईश्वरजोत सिंह चीमा वोटर सूची दिखाते हुए।
पंजाब के लुधियाना में आज हलका दक्षिणी के कांग्रेस इंचार्ज ईश्वरजोत सिंह चीमा ने वोटर सूची पर कई सवाल खड़े कर दिए है। चीमा ने वोटर सूची में कुछ ऐसे बूथों को चैक किया जिसमें जीरो मकान नंबर पर वोट बनाए गए है। कई जगह तो एड्रेस लिखा ही नहीं है लेकिन वोटर
।
चीमा ने आज पत्रकार वार्ता करते वोटर सूची दिखाई। उन्होंने कहा कि इस वोटर सूची की वह डिप्टी कमिश्नर और चुनाव आयोग में शिकायत भी करेंगे।
कौन घर का नंबर बन जाएगा
जानकारी देते हुए ईश्वरजोत सिंह चीमा ने कहा बूथ नंबर 53 में पहली 307 वोट मकान नंबर जीरो पर है। इनमें वोटरों का आयु लगातार काम हो रही है। पहली 100 वोट 65 से होकर 52 साल तक आयु तक की है। 101 से 200 तक के वोटरों की आयु 52 से 42 वर्ष तक है। उसके बाद 201 से 300 से 40 से 21 तक आयु वोटरों की दिखाई गई है और 300 से 307 तक 21 से 19 आयु के इसमें वोटर शामिल है।
कांग्रेस के सीनियर नेता ईश्वर जोत सिंह चीमा।
नाम की जगह लिखे वार्ड नंबर
वहीं इसी तरह कई और ऐसी वोटें है जिनके मकान नंबर लिखे ही नहीं है। बूथ नंबर 55 में पहली 100 वोट हाउस नंबर जीरो से है। सभी का मकान नंबर जीरो है। फिर इस बूथ में भी करीब 50 ऐसी अंदर और वोट है जिनका मकान नंबर जीरो है। कइयों में वोटर का नाम और पिता का नंबर लिख मकान नंबर में गीता लिखा तो कही नाम की जगह मकान नंबर लिखा है।
डिप्टी कमिश्नर और चुनाव आयोग को दूंगा शिकायत
कई जगह मकान नंबर में वार्ड नंबर लिख दिए है। इस तरह की वोट कैसे बनी है ये बड़ा सवार है। इस मकान में बीएलओ की पर्ची कैसे पहुंचेगी। जब भी कोई मकान बनता है को निगम से बाकायदा यूआईडी नंबर लगता है। इसे हम प्रिंटिंग की मिसटेक नहीं कह सकते क्यों इतने इक्ट्ठी वोटर सूची में हेरफेर होना बड़ी बात है।
इस तरह की धांधली सामने आने के बाद अब डिप्टी कमिश्नर और चुनाव आयोग को शिकायत देंगे। हमारी पार्टी के सुप्रीमो राहुल गांधी जो वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे है वह बिल्कुल सही है। निगम चुनाव में भी जो वोटर सूची बनी थी जो गुरुसिंह लोग है उनके नाम के सामने पांडे या अन्य हिन्दू नाम लिखे है। सरकार को अब इस वोट चोरी का जवाब देना चाहिए।